प्यार से तुम मिला करो
प्यार में नहीं कोई गिला,
नहीं कोई शिकवा करो,
प्यार में समझो एक दूजे को,
प्यार से तुम मिला करो।
प्यार से तुम... ।
नहीं समझो प्यार को कोई खेल,
नहीं एक दूजे को भूला करो,
किया करो एक दूसरे की इज्जत,
किसी की इज्जत नहीं ढीला करो।
प्यार से तुम...।
प्यार में नहीं करो अपमान,
करो सभी एक दूजे का सम्मान,
नहीं करो मनमुटाव कभी,
नहीं आँख लाल-पीला करो।
प्यार से तुम...।
प्यार में शक नहीं करो कभी,
नहीं कभी मूंह फुला करो,
हो सके तो प्यार में,
गुलाब की तरह तुम खिला करो।
प्यार से तुम...।
------0----- अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

1 टिप्पणियाँ
दिल से आभार आदरणीय
जवाब देंहटाएंदिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews