अफगानिस्तान में बस में विस्फोट, 7 की मौत
अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में सरकारी कर्मचारियों की एक बस में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर विस्फोट उस वक्त हुआ, जब मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला-3 में हिरातन सीमावर्ती शहर के पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की एक बस अपने कार्यालय जा रही थी। उन्होंने कहा,“सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से बस विस्फोट का शिकार हो गयी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews