13 दिसम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

13 दिसम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

13 दिसम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि पंचमी 06:03 PM

🔅 नक्षत्र आश्लेषा रात्रि 12:00

🔅 करण :

                कौलव 08:08 AM

                तैतिल 08:08 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वैधृति +06:53 AM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:47 AM

🔅 चन्द्रोदय 09:52 PM

🔅 चन्द्र राशि कर्क

🔅 सूर्यास्त 05:13 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:03 AM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:20 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:54:21 - 12:35:44

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:08 AM - 09:50 AM

🔅 कंटक 07:46 AM - 08:27 AM

🔅 यमघण्ट 10:31 AM - 11:12 AM

🔅 राहु काल 02:50 PM - 04:07 PM

🔅 कुलिक 01:17 PM - 01:58 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:08 AM - 09:50 AM

🔅 यमगण्ड 09:39 AM - 10:57 AM

🔅 गुलिक काल 12:15 PM - 01:32 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328

🌹 13 दिसम्बर 2022, मंगलवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। ऐसा न करने पर आपके कार्य और संबंध बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे ऐसा हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने और कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश होंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। प्रवास में भी विघ्न उपस्थित होंगे। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठाएंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीददारी करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

सिंह (Leo): आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा संकेत देते हैं। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

शुभ रंग = फिरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए व्यवहार संयमित रखें। नकारात्मकता से दूर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त करने में अवरोध आ सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत देते हैं। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाएगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विघ्न आएंगे। प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति में कमी आएगी। अकस्मात और ऑपरेशन से संभलकर चलें। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा हो सकती है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा और उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ