यूक्रेन के लोगों ने ध्वजारोहण किया

यूक्रेन के लोगों ने ध्वजारोहण किया

रूस-यूक्रेन युद्ध के आठ महीनों के बाद रूसी संसद क्रेमलिन ने घोषणा की है कि रूसी सेनाएं दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन से लौट जाएंगी। यह इलाका लंबे समय से रूसी सेना के कब्जे में था। यह यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के अभियान में बड़ा मोड़ रहा। अब इस इलाके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें खेरसॉन के स्टानयस्लाव क्षेत्र में स्थानीय निवासी यू्क्रेन का ध्वजारोहण कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोग यूक्रेन का राष्ट्रीय गान गा रहे हैं। खुशी मना रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। जैसे ही एक व्यक्ति यूक्रेन के झंडे को उपर चढ़ाता है स्थानीय लोग खुशी से झूम उठते हैंइस 21 सेकेंड की क्लिप को रेडइट पर शेयर किया गया था। वीडियो में कैप्शन दिया गया है- स्थानीय लोग यूक्रेन का राष्ट्रगान गाते हुए जब यूक्रेन का झंडा खेरसॉन में लहराता है। कई इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देख भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस इलाके के निवासी पिछले कुछ महीनों में नरक से गुजरे होंगे। एक तीसरे यूजर ने लिखा, मैं आज खेरसॉन के लिए बहुत खुश हूं। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोईगु ने यूक्रेन के रणनीतिक तौर पर अहम शहर खेरसॉन के निकट अपनी सेना को दनीप्रो नदी के पश्चिमी तट से पीछे हटने के आदेश दिए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ