इंदौर में सम्मानित होंगे पटना के शक्ति कुमार पाठक

इंदौर में सम्मानित होंगे पटना के शक्ति कुमार पाठक

दिव्य रश्मि संवाददाता जितेंद्र कुमार सिन्हा की खबर 
नवम्बर महीने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पटना के शक्ति कुमार पाठक का चयन किया गया है। उक्त पुरस्कार का आयोजन सोशली पॉइंट फाउंडेशन, इंदौर किया जा रहा है। उक्त जानकारी गायक मुन्ना पंडित ने दी।
उन्होंने बताया कि शक्ति कुमार पाठक ने अपने कार्याे एवं संघर्ष से इस मुकाम तक पहुंचा है और इसी वजह से उन्हें सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है।
श्री पंडित ने बताया कि सोशली पॉइंट फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया है कि पाठक को गायन के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ध्यातव्य है कि भारत के सर्वश्रेष्ठ सम्मान में से एक है।
उन्होंने बताया कि पत्रकार वार्ता में शक्ति ने कहा कि वे 11 वर्ष से गायन के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। शुरुआती दौर में कई संस्थानों से जुड़े और उन संस्थानों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा की शुरूआती दौर में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, गांव-गांव जाकर नुकड़-नाटक किया है और फिर धीरे धीरे मौका मिलता गया और बिना मौके को गवाए सभी अवसरों का लाभ लिया।
श्री पंडित ने बताया कि शक्ति को पाटलिपुत्र रत्न अवॉर्ड, इंडियन ग्लोरी अवार्ड, बिहार केसरी सम्मान, बी स्टार अवॉर्ड, इंडियाज राइजिंग स्टार अवॉर्ड आदि से नवाजा जा चुका है। आज वह भारत के कई राज्यो में स्टेज प्रोग्राम कर चुके है और लोकगीत, गजल, सूफीगीत और बॉलीवुड गाने गाते है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ