Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

23 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|



श्री गणेशाय नम:

23 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

23 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि : अमावस्या रात्रिशेष 04:45

🔅 नक्षत्र विशाखा 10:20 PM

🔅 करण :

                शकुन 06:56 AM

                चतुष्पाद 06:56 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग शोभन 03:38 PM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:40 AM

🔅 चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं

🔅 चन्द्र राशि तुला

🔅 सूर्यास्त 05:20 PM

🔅 चन्द्रास्त 04:52 PM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:35 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:46 AM - 12:28 PM

🔅 कंटक 04:00 PM - 04:42 PM

🔅 यमघण्ट 08:56 AM - 09:39 AM

🔅 राहु काल 12:07 PM - 01:26 PM

🔅 कुलिक 11:46 AM - 12:28 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:32 AM - 08:14 AM

🔅 यमगण्ड 08:09 AM - 09:28 AM

🔅 गुलिक काल 10:47 AM - 12:07 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

👉विशेष ~ स्नान-दान की अमावस्या

पं. प्रेम सागर पाण्डेय नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 23 नवंबर 2022, बुधवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): मन की एकाग्रता कम रहने से आप दुखी रहेंगे। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। क्योंकि यह निवेश कम लाभ देगा। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दें। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनसे मित्रता लंबे समय तक रहेगी। संतान की प्रगति से मन खुश होगा। पर्यटन या प्रवास का योग है। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलें। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग भी हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांति से होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहयोग नहीं देगा। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने की और अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ होगा। संतान के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। इश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कला की सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के मित्र और सम्बंधी भी सहयोग देंगे। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास से भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करें। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग : पींक

शुभ अंक = 5

धनु (Sagittarius): आज सावधानी बरतने के लिए कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करे इसका ध्यान रखें। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बनेगा। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसायियों को चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाएं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा परभी संयम रखना होगा जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर रहें। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखेगी। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुड़ेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करने की सलाह देते हैं। खान-पान में भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से खुद को प्रभावित न होने दें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ