Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मत रोको मेरा रास्ता

मत रोको मेरा रास्ता


राहों की चट्टानों सुन लो सारे व्यवधानों सुन लो।
मत रोको मेरा रास्ता मुश्किलों तूफानों सुन लो।


जोश जज्बा हौसलों से आंधियों से भीड़ जाता हूं।
मंजिलों का मै एक राही हर तूफान से टकराता हूं।


हवाओं का रुख बदलना समझ ना लेना शौक मेरा।
मंजिलों की धुन में रहता बुलंदियां ही जयघोष मेरा।


चकाचौंध से दूर रहकर कदम फूंक कर रखता हूं।
दुर्गम राहों का मै राही जीवन अनुभव चखता हूं।


धधकती बारूद भी प्यार भरा कल कल झरना।
देशभक्त मतवाला भी हूं देशहित जीना मरना।


मेरी अटल सोच इरादे में अड़चनें मत बन जाना।
मत रोको मेरा रास्ता सोचो पड़ ना जाये पछताना।


यश कीर्ति वैभव सारे किस्मत के भाग्य सितारे।
साहस उर में भर जाते सब बुलंद हौसले हमारे।


रमाकांत सोनी सुदर्शन नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ