नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा में दो गुना बढ़ाया आवंटन: गिरिराज सिंह

नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा में दो गुना बढ़ाया आवंटन: गिरिराज सिंह 

 बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बारे में बड़ा दावा किया है। उन्घ्होंने बेगसूराय में कहा कि कुछ लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी मनरेगा को बंद कर देगा। उनसे कहना चाहता हूं कि देखें कि आज जो मनरेगा में बजट हो रहा है पूर्व के यूपीए सरकार से कितना अधिक है। यूपीए सरकार वर्ष 2014 तक मनरेगा में दो लाख 15 हजार करोड़ रुपए का प्राविधान की थी। एनडीए के आठ साल के शासन में 5रू15 लाख करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। मुजफ्फरपुर से पार्टी के एक कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान नारेपुर गांव में स्थानीय सांसद सह भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह किसान संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार कृषि, पशुपालन एवं अन्य स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजना संचालित कर रही है। बिहार में मनरेगा में जहां नौ हजार करोड़ रुपए खर्च होता था। वहां भारत सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपए खर्च के लिए दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ