पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र: महेंद्र भट्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र: महेंद्र भट्ट 

पिथौरागढ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है और विश्वगुरु भी बनने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर चैकोड़ी पहुंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुटने आह्वान किया। रविवार को बेरीनाग विकास खंड सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम की योजनाएं जन-धन खाता, आयुष्मान कार्ड, कोरोना की वैक्सीन ,कोरोना मैनेजमेंट जैसी योजनाओं से देश की जनता को लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि केंद्र में पीएम और राज्य में सीएम पुष्कर धामी के कार्यो को देश और प्रदेश की जनता देख रही है। केंद्र और राज्य सरकारों की जनहितकारी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आम आदमी को इन योजनाओं का लाभ भी दिलाना होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ