मुख्यमंत्री का कृषि के क्षेत्र में किया गया कार्य बेमिसाल : उमेश कुशवाहा

मुख्यमंत्री का कृषि के क्षेत्र में किया गया कार्य बेमिसाल : उमेश कुशवाहा

पटना/23 सितंबर 2022। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में कृषि के क्षेत्र में बहुत काम किया है। उनका 15 साल में किया गया कार्य बेमिसाल है। श्री कुशवाहा शुक्रवार को स्थानीय मिलर स्कूल मैदान में शुक्रवार को बिहार राईस मिल एशोसियेशन द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय सम्मलेन एवं मुकाम्बिका राईस एंड ग्रेन्स टेक एक्सपो का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार कृषि के उत्पादन में आत्म निर्भर है यहां से किसान चावलव गेंहुं का निर्यात करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि योग्य भूमि के 46 प्रतिशत में धान, 27 प्रतिशत में गेहूं तथ अन्य 27 प्रतिशत में मक्का सब्जी व दलहन के फसलों की खेती होती है। उन्होंने कहा कि धान ही एक ऐसा फसल है जिसके चावल के अलावा भूसी व खुद्दी का उपयोग होता है। भूसी से बिजली तथा खुद्दी से इथेनॉल व राइस आॅयल बनता है। उन्होंने प्रदेश में राइस आॅयल की फैक्टरी लगाने पर सरकार की ओर से सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होने कहा कि राइस मिल एसोसिएशन के लोगों की जो भी समस्या होगी उसे सरकार तक पहुंचाने में वे सहयोग करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जदयू के प्रदेश सचिव एवं बिहार राईस मिल एशोसियेशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि इस एक्सपो में 100 से अधिक स्टॉल है जहां राज्य में चावल उद्योग के विकास के लिए किसान, मिलर, मजदूर व इससे जुड़े लोगों को तकनीकि जानकारी दी जारही है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसान व मिल प्रबंधकों के प्रयास से ही प्रदेश को चावल उत्पादन में कूषि कर्मणा पुरस्कार मिला है। उनकी टीम का यह प्रयास प्रदेश में कृषि प्रक्षेत्र में ओद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने तथा यहां के किसानों की आय में वृद्धि की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। कार्यक्रम में चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विधान पार्षद रबिन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, मनोरंजन गिरी, योगेश्वर राय, प्रवक्ता परिमल कुमार, सचिव श्याम कुमार राय, रणविजय सिंह एवं राइस मिल एसोशिएशन के सचिव आनंद कुमार, यूपी राइस मिल एसोसिण्शन के कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राइस मिल एसोसिएशन के पप्पू सिंह, राजीव राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित सभी आगत अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। जहां प्रदेश अध्यक्ष का बाहर से आए लोगों ने स्वागत किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ