शान है तिरंगा हर घर में तिरंगा लहराएगा

शान है तिरंगा हर घर में  तिरंगा लहराएगा 

संध्या त्रिपाठी 
हम भारत की संतान है भारत की गाथा गाएंगे ,
केसरिया, सफेद, हरा, तिरंगा झंडा फहराएंगे।
वतन के वास्ते शहीद हुए शत-शत उन्हें प्रणाम है,
सुभाष, भगतसिंह, सुखदेव उनको मेरा सलाम है।
सत्मार्ग पर चलकर हमको देश का तम मिटाना है,
भारतवासियों को देश के प्रति निष्ठावान बनाना है।
देशभूमि के कण-कण में देशभाव मन में जगायेंगे,
हम भारतवासी एकजुट होकर ज्ञानदीप जलाएंगे।
देश के लिए जान लुटा गए वो सच्चे वीर जवान है,
हे भारत के वीर सपूतों तुम पर हमें अभिमान है।
अमर शहीदों की कुर्बानी हम व्यर्थ नही जाने देंगे,
जन-गण-मन का गायन गाकर राष्ट्रध्वजा लहरायेंगे।
देश सुरक्षा की ख़ातिर खड़े रहे सदा सीना-तान,
भारत के वीर सपूतों का हम सब करते हैं सम्मान।
गर्व हमें इस पावन मिट्टी पर भारत देश महान है।
देश की आजादी शहीदों की  तर्पण उनके प्राण है,
घर - घर तिरंगा फहराएं हम करें वीरों का स्मरण।
अश्रुपूरित श्रंद्धाजलि देकर करें शहीदों को नमन।
संध्या त्रिपाठी ,रुस्तमपुर , गोरखपुर , उत्तरप्रदेश ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ