जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में फेसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में फेसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन

औरंगाबाद से दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद( दिव्य रश्मि)सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत फेसर में आधुनिक काव्य के प्रखर कवि नागेंद्र कुमार मिश्र के आवास पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन,औरंगाबाद के तत्वावधान में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुरेंद्र मिश्रा ने किया जबकि, कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए शिक्षक कवि लेखक डॉ हेरंब मिश्रा ने मगही एवं हिंदी भाषा में काव्य पाठ करते हुए लोगों में संवेदना जगा दी। काव्य गोष्ठी में हिंदी साहित्य सम्मेलन बिहार से पुरस्कृत कवि धनंजय जयपुरी जी ने अपने काव्य पाठ से लोगों को भाव विभोर कर दिया तो मगही के प्रसिद्ध कवि शैलेंद्र मिश्र शैल ने लोक भाषा में जब काव्य पाठ की शुरुआत की तो मगही माटी की सौंधी महक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमांशु चक्रपाणि के गजल ने अंतस्थल में गहरी छाप छोड़ी। अनिल कुमार अनल का हास्य व्यंग्य अंदर तक गुदगुदाया।विनय मामूली बुद्धि की कविता मानव मस्तिष्क में गहरी छाप छोड़ी।नागेंद्र केसरी का काव्य पाठ ने प्रेम के वशीभूत कर दिया। सुरेश विद्यार्थी ने गंगा स्तुति का पाठ किया। विदित हो कि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का यह कार्यक्रम चलाने का मूल उद्देश्य है कि जिले में जो नवोन्मेष साहित्यकार,कवि, लेखक को इस कार्यक्रम के माध्यम से सुअवसर मिले।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ