जिनके रगो में 'राष्ट्रप्रेम' लहू बन कर दौड़ता है, उन्हें डराना नामुमकिन है!:-विजय कुमार झा

जिनके रगो में 'राष्ट्रप्रेम' लहू बन कर दौड़ता है, उन्हें डराना नामुमकिन है!:-विजय कुमार झा

सम्राट अशोक का अहिंसक बौद्ध बनना हिन्दुत्व की धार कुंद कर गया, जिस दिन गाँधी छोड़ हमारे तुम्हारे अंदर का अर्जुन जागा... जीत उसी दिन से हमारी तुम्हारी शुरू हो जाएगी!
कुछ लोगों को बहुत कष्ट हो रहा कि अब हिन्दू भी धीरे-धीरे कट्टर हो रहे हैं! जबकि उनकी सनातन पहचान ही उदारता की रही है!
उसी उदारता के चक्कर में तो हिन्दू सिमट, सिकुड़ गए! जबकि श्रीराम द्वारा रावण की ठुकाई और श्रीकृष्ण द्वारा कंस की ठुकाई भूल गए! और लगे महात्मा बुद्ध बनने, अर्जुन छोड़ महात्मा गाँधी बनने!
अभी आप देखिये जब हमारे यहाँ ये सेकुलरिज्म नहीं था! चाणक्य और चन्द्रगुप्त हुआ करते थे, तो यूरोप से विदेशी हमला करने आये थे, इतने अच्छे से उनको काटा गया था कि अपनी बेटी को चन्द्रगुप्त को सौंप कर गए थे कि जी शांति कर लीजिये! आप हमारे जीजा और हम आपके साले हैं !
जब सेकुलरिज्म नहीं था न... तब समुद्रगुप्त और चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य जैसे लोग थे, भारत सोने की चिड़िया थी!
जहाँ अशोक हिन्दू से बौद्ध बना, उसके साम्राज्य का नाश हो गया, भारत एक राज्य था, कई राज्यों में बट गया, हिन्दू था अशोक तब तक भारत एक एकजुट देश था, बौद्ध बना, उसके 50 साल में भारत में 50 देश बन गए, खैर तबतक भी उतना नाश नहीं हुआ था!
आगे बढ़िए 07वी सदी में ही कासिम ने भारत पर हमला किया था, भारत को भी मुस्लिम राष्ट्र बनाने के लिए!
बप्पा रावल ने ऐसा काटा था कि 300 साल तक कोई भी मुसलमान हिम्मत नहीं कर सका कि भारत की तरफ देखे!
पर इन 300 सालों में भारत में बहुत कुछ बदला, यहाँ लोग बुद्ध बनने लगे, अफगानिस्तान तो पूरा बुद्ध हो गया, राम कृष्ण छोड़ लोग बुद्ध बन गए, मुस्लिम सबसे पहले उसी अफगानिस्तान में घुसे! और वहीं से ये भारत पर रह रह कर हमला करते रहे!
राम कृष्ण छोड़ बुद्ध न बनता अफगानिस्तान! तो ऐसा कभी न होता!!
कम शब्दों में अगर बात लिखी जाए तो भारत बुद्ध गाँधी का देश नहीं है!
ये राम, कृष्ण, महादेव, हनुमान, गंगा, ऋषि-मुनियों, शूरवीर राजाओं का देश है!
शौर्य हमारी तुम्हारी पहचान है!
पर अगर हम राम, कृष्ण छोड़ बुद्ध बनेंगे, अर्जुन छोड़ गाँधी बनेंगे, तो क्या हाल हुआ वो आप जानते ही हैं!
ये पाकिस्तान और बांग्लादेश भी तो भारत ही था और ये पीओके, जिस दिन हमारे तुम्हारे अंदर का गाँधी मर जायेगा और वापस वो अर्जुन जागेगा... उसी दिन से हमारी तुम्हारी जीत होनी शुरू हो जाएगी! जागो भाईयों जागो.....
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ