उत्तराखंड में इस्लामीकरण को दिया जा रहा बढ़ावा: तरुण विजय

उत्तराखंड में इस्लामीकरण को दिया जा रहा बढ़ावा: तरुण विजय

देहरादून। राज्यसभा के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण विजय ने भारतीय वन अनुसंधान केंद्र के कान्वेंट रोड स्थित रेंजर्स कालेज के पुराने परिसर में बनी दरगाह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेंजर्स कालेज के भीतर दरगाह बना दी गई है। सभी नियमों को ताक पर रख कर अलग से प्रवेश दिया गया है। वन विभाग के संरक्षण में इस्लामीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह प्रश्न भी किया कि क्या करें। पहले ट्वीट में दरगाह के लिए सरकार पर सवाल उठाने के बाद तरुण विजय ने बाद में एक और ट्वीट किया कि सभी इस विषय को लेकर गंभीर हैं। राज्य सरकार इस तरह की अवैध गतिविधियों का संज्ञान ले रही है। हमें हमारे लोकतांत्रिक संवैधानिक शासन पर पूरा विश्वास है। हम मजबूती से अपने नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़े हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ