बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा का बड़ा प्लान

बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा का बड़ा प्लान 

 पटना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा बिहार में भविष्य की रणनीति तय करने जा रही है। इसी क्रम में चार दिवसीय दौरे पर 28 से 31 जुलाई तक भाजपा के सात राष्ट्रीय मोर्चों के 750 पदाधिकारी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दो दिन गांव-गांव में जाएंगे और सरकार व संगठन के कामकाज की पड़ताल करेंगे। भाजपा ने मोर्चा के पदाधिकारियों को 11 बिंदुओं पर काम करने का टास्क सौंपा है। इसमें किसान, महिला, युवा, एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को दो दिनों तक गांवों में प्रवास करना है। इसके लिए पार्टी ने प्रवासी पदाधिकारियों के आवाभगत की जिम्मेदारी बकयादा सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को सौंपी गई है। वहीं, गांव-गांव ले जाने की जिम्मेदारी बिहार के अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारियों को दी गई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ