रूसी नौसेना ने खुद उड़ा लिया अपना जहाज!

रूसी नौसेना ने खुद उड़ा लिया अपना जहाज!

कीव। यूक्रेन में जंग लड़ रही रूसी सेना को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में रूसी सैनिक स्नेक आइलैंड से पीछे हटे हैं। अब खबर आ रही है कि रूसी नौसेना ने काला सागर में अपने ही एक जहाज को गलती से उड़ा दिया। मारियुपोल के पास एक लैंडिंग क्राफ्ट रूस के एक समुद्री माइन से टकराने के बाद ब्लास्ट हो गया। कहा जा रहा है कि इस धमाके से हल्की आग लगी जिसमें चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इससे रूस के नौसैनिक कमांडरों की क्षवि को गहरी चोट पहुंची है। डेलीमेल की खबर के अनुसार, रूसी नौसेना से संबंधित एक टेलीग्राम चैनल ने कहा, मारियुपोल के पास ब्लैक सी फ्लीट डी-106 की एक लैंडिंग क्राफ्ट एक माइन से टकराने के बाद विस्फोट हो गई। ट्विटर अकाउंट ने रूस के सैनिक वापसी के बयानों का मजाक उड़ाते हुए कहा, इस आत्मघाती सद्भावना की पुष्टि का इंतजार कर रहा हूं। एक दूसरे यूजर ने इसे स्पेशल अंडर वाटर ऑपरेशन करार दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ