Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन में एक चट्टान देती है अंडे

चीन में एक चट्टान देती है अंडे

बीजिंग। दुनिया में ऐसी कई अनोखी चीजें होती हैं, जिसका जवाब किसी के पास नहीं है। ये चीजें प्रकृति करवाती है और लोग सिर्फ इसे देखकर हैरान ही हो कर रह जाते हैं। इन एक्शन्स के पीछे की वजह कोई नहीं जान पाता। वैज्ञानिक भी कई सालों से इनके जवाब ढूंढने की कोशिश में लगे हैं लेकिन कोई खास सफलता हासिल नहीं मिली है। सिर्फ अंदाजे के आधार पर इन रहस्यों को सुलझा लेने का दावा किया जाता है। ऐसा ही एक रहस्य्मयी चट्टान चीन के गिझोउ प्रांत में स्थित है। ये चट्टान हर तीस साल में अंडे देती है। चीन में चट्टान अंडे देती है। वो भी हर तीस साल में एक बार। ये चट्टान तीस साल तक अंडे को अपने अंदर रखकर सेती है। इसके बाद जब तीस साल हो जाते हैं तो अंडे अपनेआप चट्टान से अलग हो जाते हैं। चट्टान की ऊंचाई करीब 19 फीट है और ये 65 फीट लंबा है। अंडे चट्टान के अंदर ही पैदा होते हैं और अपने आप तीस साल में बाहर गिर जाते हैं। चट्टान का नाम चन दन या है, जिसका हिंदी में मतलब होता है- अंडे देने वाला पत्थर। चट्टान से निकले अंडे को लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। इसी वजह से जैसे ही अंडे जमीन पर गिरते हैं लोग इन्हें लेकर भाग जाते हैं। ये अंडे काले और ठंडी सतह के होते हैं। अंडे का ये रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी सालों से लगे हैं। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये चट्टान करीब पांच सौ मिलियन साल पुराना है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ