ब्रिटेन में अवैध रूप से रहने वाले भेजे जाएंगे रवान्डा
लंदन। अब तक ब्रिटेन की गिनती दुनिया के उन देशों में होती थी, जिसने खुद को लोकतंत्र और मानव अधिकारों का चैम्पियन साबित करने के लिए पिछले कुछ दशकों में दूसरे देशों से आए लोगों को अपने यहां शरण दी लेकिन अब ब्रिटेन ने ऐलान किया है कि वो ऐसे लोगों को अपने देश में रहने की इजाजत नहीं देगा, जिन्होंने अवैध तरीके से ब्रिटेन में प्रवेश किया है। इसके लिए ब्रिटेन ने रवांडा की सरकार से डील की है। इसके तहत रवांडा की सरकार ब्रिटेन में रहने वाले अवैध प्रवासियों को अपने यहां शरण देगी जिसके एवज में ब्रिटेन सरकार रवांडा सरकार को 1100 करोड़ रुपये देगी।
ब्रिटेन ने रवांडा की सरकार के साथ एक डील साइन की है, जिसके तहत ब्रिटेन रवांडा में 140 मिलियन डॉलर यानी 1100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके बदले में रवांडा की सरकार को अपने देश में ब्रिटेन के अवैध प्रवासियों को शरण देनी होगी। जिन अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन से रवांडा भेजा जाएगा, उन्हें ब्रिटेन की सरकार से सिर्फ एक ही मदद मिलेगी। ब्रिटेन सिर्फ इनके लिए लंदन से रवांडा तक की फ्लाइट का वन वे टिकट मुहैया कराएगा। हालांकि, इसमें खास बात ये है कि इन लोगों को रवांडा में शरण दी जाएगी या नहीं, इसका फैसला भी रवांडा की सरकार पर ही निर्भर करेगा। यानी अगर रवांडा की सरकार किसी व्यक्ति को अपने देश में शरण नहीं देना चाहती, तो उस व्यक्ति को पांच साल तक रवांडा में रहने की इजाजत होगी। इसके बाद उस व्यक्ति को अपने लिए नए देश की तलाश करनी होगी। ब्रिटेन ने रवांडा की सरकार से जो सौदा किया है, उसमें उसे सीधे सीधे हजारों करोड़ों रुपये का फायदा हो रहा है। ब्रिटेन इन पर 14 हजार करोड़ खर्च करता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com