त्रिपुरा के सीएम बने रहेंगे माणिक साहा, उपचुनाव में कांग्रेस के आशीष साहा को दी मात

त्रिपुरा के सीएम बने रहेंगे माणिक साहा, उपचुनाव में कांग्रेस के आशीष साहा को दी मात 

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आशीष साहा को मात दी। इस दौरान माणिक साहा की जीत का अंतर 6,104 वोटों का रहा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, माणिक साहा को 17,181 वोट मिले, जो कुल वोट का 51.63 फीसदी है। इस सीट पर 69 वर्षीय माणिक साहा का मुकाबला पांच उम्मीदवारों से था, जिन्हें उन्होंने परास्त कर दिया। आपको बता दें कि त्रिपुरा के टाउन बारदोवली सीट के लिए 23 जून को वोट डाले गए थे। जिसके नतीजे सामने आने के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई में जश्न का माहौल है। इसी के साथ ही माणिक साहा की कुर्सी भी सुरक्षित है। क्योंकि उपचुनाव में उनका विजयी होना बेहद आवश्यक था। माणिक साहा पूर्वोत्तर से कांग्रेस के ऐसे चैथे पूर्व नेता हैं जो भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री बने। इस लिस्ट में असम के हिमंत बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और मणिपुर के एन बीरेन सिंह शामिल हैं जो पहले कांग्रेस में थे और उनकी भाजपा में आने के बाद ताजपोशी हुई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ