तुर्की का सीरिया में संभावित अभियान अनुचित: रूस
नूर-सुल्तान। सीरिया के लिए रूस के विशेष राष्ट्रपति दूत अलेक्जेंडर लावेरेंटेव ने कहा कि रूस सीरिया में तुर्की के संभावित अभियान को अनुचित मानता है और इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करता हैं। श्री लावेरेंटेव ने संवाददाताओं से कहा, “हमारा मानना है कि यह एक अनुचित कदम होगा। इससे अस्थिरता और तनाव बढ़ सकता है तथा देश में सशस्त्र टकराव का एक नया दौर शुरू हो सकता है।” उधर, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि मैड्रिड में 28 से 30 जून तक होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की भाषण देंगे। द हेग में यूक्रेन पर नाटो की बैठक के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में श्री स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, “मैं मैड्रिड में हमारे शिखर सम्मेलन में नाटो नेताओं को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।” नाटो में अमेरिकी राजदूत जूलियन स्मिथ ने कहा कि शिखर बैठक नाटो सेना के रूख और उसके यूक्रेन के प्रति समर्थन पर चर्चा होने की उम्मीद है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews