बांग्लादेश में बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित, मदद के लिए बुलाई सेना
ढाका। बांग्लादेश में हो रही अनवरत बारिश और बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर देश ने सहायता, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, मकानों में पानी घुस जाने के कारण करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग अस्थाई शिविरों में रूके हुए हैं। बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केन्द्र (एफएफडब्लूएसी) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं। कई लोगों को सुनामगंज में पानी भरने के बाद छतों पर शरण लेना पड़ा था, हालांकि बाद में नावों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। बाढ़ के कारण कितने लोगों की मौत हुई है इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com