अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में 25 जून को होगा व्याख्यान माला

अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में 25 जून को होगा व्याख्यान माला

जितेन्द्र कुमार सिन्हा
भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आगामी 25 जून 2022 को कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में एक व्याख्यान माला का आयोजन, जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की पटना जिला इकाई द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार, उक्त व्याख्यानमाला की सफलता के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय, पटना में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सघन रूप से व्याख्यानमाल के संदर्भ में रूप रेखा तैयार किया गया। साथ ही जीकेसी संगठन को विस्तारित करने के लिए "सदस्यता अभियान" को सघन रूप से चलाये जाने पर जोर दिया गया। पटना जिला अन्तर्गत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पटना जिला के सचिव एकलव्य सिन्हा ने हेतु सदस्यता ग्रहण रसीद प्राप्त किया और कहा कि अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा।
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष बिहार (समस्तीपुर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता) सरोज सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा 'संजू', बिहार प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, महासचिव पटना धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री बलराम जी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, पटना जिला युवा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ