पुतिन जाएंगे कैंसर का आपरेशन करवाने, एफएसबी चीफ पेत्रुशेव के हाथ रहेगी कमान
मास्को। रूस अमेरिका समेत पूरे नाटो के लिए चुनौती बना है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बात पर अडिग हैं कि वो किसी भी कीमत पर यूक्रेन को सबक सिखाकर रहेंगे। इस बीच क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन जल्द ही कैंसर का ऑपरेशन करवाने जा रहे हैं। अपनी सर्जरी तक पुतिन ने देश सत्ता इस दौरान देश की सत्ता की कमान रूसी सुरक्षा परिषद के प्रमुख और पूर्व खुफिया एजेंसी एफएसबी के चीफ निकोलाई पेत्रुशेव के हाथों में होगी। पेत्रुशेव को पुतिन का सबसे करीबी नेता बताया जाता है। ऐसे में वो यूक्रेन में जारी रूस के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन की कमान भी संभालेंगे। निकोलाई पेत्रुशेव को अब तक रूस यूक्रेन युद्ध की रणनीति के एक प्रमुख वास्तुकार के रूप में देखा जाता है। उन्होंने ही पुतिन को आश्वस्त किया था कि कीव नव-नाजियों से भरा हुआ है, जो रूस के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहे हैं। इसके बाद पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव को बुलाकर यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था।पुतिन के ऑपरेशन को लेकर दावा एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर पर किया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com