इजराइल ने किया लेजर मिसाइल डिफेन्स सिस्टम का परीक्षण

इजराइल ने किया लेजर मिसाइल डिफेन्स सिस्टम का परीक्षण

तेल अवीव। आयरन डोम से लेकर घातक ड्रोन तक बनाने वाले इजरायल ने दुनिया में पहली बार लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम का नाम ‘आयरन बीम’ दिया गया है। इस लेजर आधारित मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने मोर्टार, रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइलों को अपने एक ही वार में ही तबाह कर दिया।
इजराइल का कहना है कि उसका आयरन डोम सिस्टम बहुत सफल रहा और उसने 90 प्रतिशत रॉकेट हमलों को तबाह कर दिया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह सिस्टम बहुत महंगा है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा था कि गाजा से कोई मात्र कुछ डॉलर के रॉकेट दाग सकता है। हमें उसे आयरन डोम से तबाह करने के लिए हमें हजारों डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी करके दिखाया कि नए सिस्टम ने सफलतापूर्वक रॉकेट, मोर्टार और ड्रोन को तबाह कर दिया। इसे इजराइल की सरकारी रक्षा एजेंसी ‘राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स’ द्वारा डेवलप किया गया है। इसे रक्षा मिसाइल बैटरी भी कहते हैं। पूरे इजराइल में इस तरह की सात रक्षा मिसाइल बैटरी लगी हुई है। हर बैटरी इंटरसेप्ट मिसाइल क्षमता से लैस है। इसे सिक्योर्ड वायरलेस कनेक्शन के जरिए ऑपरेट किया जाता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ