अल अक्सा मस्जिद में पुलिस व फिलिस्तीनी नागरिकों में संघर्ष, 59 घायल

अल अक्सा मस्जिद में पुलिस व फिलिस्तीनी नागरिकों में संघर्ष, 59 घायल 

यरूशलम। इजराइल की राजधानी यरूशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी नागरिकों और इजराइली पुलिस के बीच संघर्ष की खबरें सामने आई हैं। शुक्रवार तड़के यहां दोनों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें करीब 59 फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसा किस वजह से हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सुबह की प्रार्थना के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम मस्जिद में इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान इजराइल पुलिस भी मस्जिद में प्रवेश कर गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ