राजस्थान में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

राजस्थान में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

जयपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी धरना स्थल पर मौजूद थे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर देश भर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन आयोजित किया गया। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने विरोध प्रदर्शन नेतृत्व किया। लोकसभा में भी आज कांग्रेस के सचेतक मानिकम टैगोर ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था। सदन में सदस्यों के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनांे जगह सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जयपुर में कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा भी मौजूद थे। देश में एक ओर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों से सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। कल के मुकाबले दिल्ली में आज सीएनजी की कीमतों में ढाई रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में आज सीएनजी 69.11 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिल रहा है। दिल्ली में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से पिछले कुछ दिनों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईजीएल की घोषणा के बाद दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 6 बजे से सीएनजी के नए दाम लागू हो चुके हैं। इसके पहले बुधवार यानी 6 अप्रैल, 2022 को भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई। गैस सप्लाई कंपनियों ने प्रति किलोग्राम पर सीएनजी के दाम 2.50 रुपये बढ़ाए। 1 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी। उस दिन पीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए थे। पाइप के जरिए घरों पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम पांच रुपये प्रति घन मीटर बढ़े थे। फिर 4 अप्रैल को दामों में सीधे ढाई रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ