चीन ने यूक्रेन युद्ध के लिए नाटो को जिम्मेदार बताया
बीजिंग। चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसी ने यूक्रेन में युद्ध को भड़काया है। चीन ने सीधे सीधे नाटो की भूमिका पर ही सवाल खड़ा कर अमेरिका को कठघरे में लाने का प्रयास किया है। उसका कहना है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद ही नाटो को खत्म कर देना चाहिए था। चीन की अमेरिका से खिलाफत छिपी नहीं हैं। पिछले कुछ सालों में चीन ने आर्थिक महाशक्ति के तौर पर अमेरिका को खुली चुनौती दी है। अमेरिका पर भी चीन के बढ़ते प्रभाव का असर देखा जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, “ युक्रेन संकट में एक गुनहगार और प्रमुख भड़काने वाला होने के नाते अमेरिका ने 1999 के बाद के दो दशकों तक अपनी अगुआई में नाटा का पांच चरणों में पूर्व की ओर विस्तार किया” नाटो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुए शीत युद्ध में बनाया गया सैन्य संगठन है जिसका मकसद सोवियत संघ के प्रभाव को यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में बढ़ने से रोकना था। झाओ ने कहा कि नाटो के सदस्यों की संख्या 16 से 30 करते हुए वे एक हजार किलोमीटर पूर्व की ओर रूस के नजदीक आ गए और रूस को पीछे धकेलने का प्रयास किया। सोवियत संघ के विघटन के बाद से ही नाटो को खत्म करने के मांग उठ रही थी जबकि उस समय विघटन का शिकार रूस कुछ कहने की स्थिति नहीं था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews