Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आम आदमी पार्टी (आप) भी भाजपा के नक्शे कदम पर चल रही है

आम आदमी पार्टी (आप) भी भाजपा के नक्शे कदम पर चल रही है

चंडीगढ़। पंजाब में अब शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के दिन यानी 23 मार्च को अवकाश रहेगा। राज्य के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अवकाश घोषित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस छुट्टी का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में शहीद ए आजम भगत सिंह और बाबा साहब की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास किया गया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में किया था. इस दौरान उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल ने शपथ ग्रहण करवाई थी। इस दौरान पूरे पंडाल को बसंती रंग में सजाया गया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ