कैंडल मार्च निकालकर दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली
मढौरा (सारण) संवाददाता मुकेश कुमार की खबर
शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा ।
बलिदानियों की भूमि मढौरा में आज 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए पुलवामा के जवानों को याद करते हुए एक कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन से धनुकी चौक तक निकाल कर उन्हें याद किया गया तथा श्रद्धांजलि दी गई । इस कैंडल मार्च में देशभक्ति के नारे लगे। भारत माता की जय के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा ।लोगों ने शहीदों के सम्मान में उनके शौर्य और पराक्रम के नारे लगाए।
धेनुकी चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे । जिसमें बच्चे, युवा ,बुजुर्ग सबने हिस्सा लिया ।इस कैंडल मार्च में युवा नेता विष्णु गुप्ता, डॉ मुकेश कुमार रमजान हुसैन, मन्नू, राहुल, विकास, राजीव आदि लोगों के साथ बहुत सारे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews