योगी जी के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा सरकार : सुरेश तिवारी

योगी जी के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा सरकार : सुरेश तिवारी

  • • बीजेपी केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी के सांसद और जिले के सभी पदाधिकारी साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़ ।

देवरिया ब्यूरो  वेद प्रकाश तिवारी की खास खबर ।
भाटपार रानी उपनगर स्थित रतसिया रोड में भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सभा कुवंर कुशवाहा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के बीच सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संसद रविंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार पुनः बनने जा रही है और भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत इस बार भाटपार रानी में भी भारी मतों के अंतर से कमल खिलने जा रहा है। जिलाध्यक्ष डाक्टर अंतर्यामी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपनी टीम एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ में आने वाले प्रत्येक मतदाताओं के घर की कुण्डी प्रतिदिन बजाते रहे। जनता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है हमें केवल उन्हें जागरूक करते रहने की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गहराई से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को भाटपार रानी से प्रत्याशी बनाकर जनता की रहनुमाई करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र को मांडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का काम करूंगा और विकास का कीर्तिमान स्थापित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल एवं संचालन मंडल महामंत्री अजय पांडेय ने किया। मीडिया से बातचीत में जिला कार्यसमिति के सदस्य श्री सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पुनः योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी का कोई विकल्प नहीं है । भाजपा सरकार ने हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य किया है और यही कारण है की सभी जातियों ,धर्मों से ऊपर उठकर लोग भाजपा को वोट कर रहे हैं और पुनः भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके हैं । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव, विधानसभा सभा पालक राधेश्याम सिंह, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे, अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, विधानसभा संयोजक सुशील कुमार शाही, डाक्टर अरविंद सहाय, विजय कुमार गुप्ता, रामविलास आर्य, कृष्ण कुमार शाही, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, डाक्टर शम्स परवेज,सुमेश्वर नाथ तिवारी, दिलीप सिंह बघेल,अजय शाही, संजय राव, तीर्थ नारायण वैश्य,निरंजना भट्टाचार्य,माला देवी, सुनीता सिंह, रवि प्रकाश कुशवाहा,धनंजय सिंह, रवि पाल, त्रिपुनायक विश्व कर्मा, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, राजेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार शाही, संजय पटेल, सत्येंद्र पांडेय, लक्ष्मण कुशवाहा, नागेंद्र पासवान, संजय सिंह, सीमा देवी, धर्मेंद्र कुशवाहा, डाक्टर अशोक तिवारी,लल्लन मद्धेशिया, विशंभर पांडेय, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, अश्वनी पांडेय, हरिश्चंद्र मौर्या,आनंद पियूष उपाध्याय, राहुल प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, गुड्डू सहाय, राजेश यादव, दुर्गा गुप्ता, अमरेन्द्र मौर्या, चंदन मद्धेशिया, संतोष शाही, प्रमोद सिंह बघेल, मंटू पटेल, नकुल सोनी, नितिन श्रीवास्तव,धीरज गुप्ता, पंकज शाही, राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, संतोष पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विकास ठाकुर, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ