Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिंद के जवान

हिंद के जवान

देशभक्त वो दीवाने, हंसकर लुटाते जान। 
पराक्रमी वीर योद्धा, मेरे हिंद के जवान।
 मेरे हिंद के जवान, मेरे हिंद के जवान।

बैरी पछाड़ कर वो, चलते सीना तान के। 
गीत वतन के गातें, तिरंगा की शान के। 
फौलादी जज्बो से गूंजे, भारती का गुणगान। 
देशभक्ति में झूमे नाचे, मेरे हिंद के जवान। 
मेरे हिंद के जवान, मेरे हिंद के जवान।

हर बाधा तूफां से भीड़ते, गर्म रेतीले धोरों में। 
दुश्मन के छक्के छुड़ाते, रणवीर बड़े जोरों से। 
चंदन तिलक माटी का, अर्पण करते निज जान। 
रण कोशल दिखलाते, मेरे हिंद के जवान।
 मेरे हिंद के जवान,  मेरे हिंद के जवान।

हिम शिखरों पे चढ़ते जाए, बोले मां की जयकार। 
शौर्य पराक्रम ओज भरा, रणवीरों की भरमार।
राष्ट्र धारा में निशदिन, सदा गाये तिरंगा शान। 
देशप्रेम की जोत जलाएं, मेरे हिंद के जवान।
 मेरे हिंद के जवान,  मेरे हिंद के जवान।

रमाकांत सोनी नवलगढ़ 
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ