धरातल पर आ रही है अधर में अटकी योजनाएं
(डॉ. दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
वर्तमान सरकार ने दशकों से लंबित अनेक परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। इसके लिए समय सीमा व संसाधन का निर्धारण किया गया। इस अवधि में प्रोलियोजनों को पूर्णता प्रदान की गई। इस श्रंखला में सरयू परियोजना भी शामिल हुई। चालीस वर्षों से यह भी अधर में अटकी थी। मात्र चार वर्ष में योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके शेष करीब आधे कार्य को पूर्ण किया। इसके पहले उत्तर प्रदेश में ही बाणसागर परियोजना भी इसी प्रकार लंबित थी। इसकी भी वर्तमान सरकार ने पूरा किया। सरदार सरोवर परियोजना को तो आधी शताब्दी से अधिक समय बाद अंजाम तक पहुंचाया गया। अटल टर्मिनल का मामला दिलचस्प है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने यह योजना तैयार की थी लेकिन आम चुनाव के बाद यूपीए सरकार बनी थी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना को पूरा करना उसकी जिम्मेदारी थी। लेकिन इसे नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया। यदि यूपीए सरकार की गति से इस पर कार्य चलता तो परियोजना चालीस वर्ष में पूरी होती। इस परियोजना को को 2003 में अंतिम तकनीकी स्वीकृति मिली थी। इसके अगले वर्ष भू वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की गई। फिर सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की स्वीकृति मिली। इसके चार वर्ष बाद यह सुरंग बनना शुरू हुई। इसे पांच वर्ष में पूरा होना था। इसे मोदी सरकार ने पूरा किया। नरेंद्र मोदी के हांथों इसका लोकार्पण हुआ। पीर पंजाल की पहाड़ियों को काटकर बनाई गई सुरंग के कारण छियालीस किमी की दूरी कम हो गई है। यह रोहतांग दर्रे के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। मनाली वैली से लाहौल और स्पीति वैली तक पहुंचने में करीब पांच घंटे लगते थे। अब दस मिनट लगते है। हर साल सर्दी में करीब छह महीने के लिए देश के शेष हिस्से से कट जाता था।
इससे सेना को हथियार और राशन पहुंचाना आसान सुगम हो गया। अब लद्दाख में तैनात सैनिकों से बेहतर संपर्क बना रहेगा। उन्हें हथियार और रसद कम समय में पहुंचाई जा सकेगी। बाणसागर परियोजना करोड़ तीन सौ करोड़ रुपये की थी। पैतीस सौ करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। बाणसागर परियोजना की परिकल्पना 1956 में केन्द्रीय जल विद्युत शक्ति आयोग ने देश में जल विद्युत की संभावना के सर्वेक्षण के दौरान की गई थी। बाणसागर परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1978 को किया था। इस बड़ी परियोजना का कार्य दस वर्ष में पूर्ण किया जाना था। यूपी में नहर परियोजना की लंबाई लगभग डेढ सौ किलोमीटर रही जिसमें बाणसागर से अदवा बैराज तक अदवा नदी से होकर पानी आना था। अदवा बैराज से मेजा बांध लिंक नहर व मेजा बांध से जरगो लिंक नहर का कार्य किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाणसागर परियोजना को पूरा किया। सरदार सरोवर बांध को बनाने की पहल आजादी से पहले ही हो गई थी। 1945 में सरदार पटेल ने इसके लिए पहल की थी। 1961 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसकी नींव रखी थी। छप्पन वर्ष बाद 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया।
नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने जब अटकी लटकी भटकी हुई योजनाओं को खंगालना शुरू किया था। इन सभी योजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया गया। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पर वर्ष 1978 में परियोजना पर काम शुरू हो गया था। 2016 में इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि संचयी योजना में शामिल किया गया। इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। नई नहरों के निर्माण के लिये नये सिरे से भूमि अधिग्रहण करने तथा परियोजना की खामियों को दूर करने के लिये नये समाधान किये गये। पहले जो भूमि अधिग्रहण किया गया था,उससे सम्बंधित लंबित मुकदमों को निपटाया गया। नये सिरे से ध्यान देने के कारण परियोजना लगभग चार वर्षों में ही पूरी कर ली गई। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण की कुल लागत 9800 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें से 4600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान पिछले चार वर्षों में किया गया। परियोजना में पांच नदियों घाघरा,सरयू, राप्ती,बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोडने का भी प्रावधान किया गया है।
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना सरयू बैराज से प्रारम्भ होती है। यह परियोजना जनपद बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर तथा महराजगंज तक नौ जनपदों को जोड़ती है। सरयू नहर की योजना वर्ष 1972 में बन गयी थी। वर्ष 1978 में इस पर कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रारम्भिक रूप से देवीपाटन मण्डल के तीन जनपदों में यह कार्य किया जाना था। 1982 में इस परियोजना का विस्तार नौ जनपदों तक कर दिया गया। लगभग चालीस वर्षों में इस परियोजना का आधा अधूरा कार्य किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसे लोकार्पण की स्थिति तक पहुंचाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त होने से इस क्षेत्र के किसानों की आमदनी में कई गुना वृद्धि होगी। उनके जीवन में खुशहाली आएगी। प्रधानमंत्री ने किसानों की आमदनी दोगुना करने का संकल्प लिया था। उस संकल्प को सिद्ध करने की दृष्टि से यह परियोजना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
योगी आदित्यनाथ ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से सम्बन्धित मॉडल का भी अवलोकन किया। सिंचाई सुविधाओं के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीर्थाटन व पर्यटन विकास विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समग्र विकास की अवधारणा में अनेक विषयों को शामिल किया। प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ के आयोजन से सरकार ने दुनिया को एक सन्देश दिया था। इसके साथ ही काशी अयोध्या मथुरा आदि स्थानों का विकास किया जा रहा है। काशी में श्री विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन तेरह दिसंबर को होगा। विंध्याचल कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने ब्रज क्षेत्र की धरोहरों की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। सरकार ने मथुरा वृन्दावन को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया है। वृन्दावन बरसाना, नन्दगांव गोवर्धन, राधाकुण्ड गोकुल तथा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित किया है। योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की मांट तहसील में दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की करीब दो सौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com