मांझी का ब्राह्मण विरोधी बयान दुर्भाग्यपूर्ण महासंघ, झारखंड
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दलित समुय के व्यक्ति ने ब्राह्मणों के लिए अपशब्द एवं अनादरपूर्ण बातें कहकर पूरे ब्राह्मण-समुदाय को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया है, जो अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड ने एक वर्चुअल आपात बैठक आयोजित कर जीतन मांझी के ऐसे घटिया एवं हास्यास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो व्यक्ति ब्राह्मण समाज के प्रति अकारण गाली एवं अनर्गल शब्दों का प्रयोग करता है, यह माँझी जैसे व्यक्ति के विकृत मानसिकता को दर्शाता है तथा ऐसे व्यक्ति को ब्राह्मण-समाज कभी माफ नहीं करेगा।
महासंघ-परिवार ने मांझी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बतलाते हुए इसकी तीक्ष्ण भर्त्सना की है। उक्त बयान के विरुद्ध जारी वक्तव्य में झारखंड, बिहार के अलावा अन्य कई राज्य के पदाधिकारीगण शामिल हैं। इनमें सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, मुख्य संरक्षक ब्रजबिहारी पाण्डेय, आचार्य लक्ष्मीनारायण पांडेय, ज्ञानवर्धक मिश्र,भानु प्रताप मिश्र,आचार्य देवनाथ शास्त्री,प्रकाश कुमार मिश्र, आचार्य कृष्णजी,सतीश पांडेय,प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मिश्र, महासचिव, डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ बृज बिहारी पाठक, कोषाध्यक्ष, श्री मनोज कुमार मिश्र,सीताराम पाठक,रवींद्र कुमार मिश्र,मिथिलेश मिश्र,शरद भक्त,पंडित मृत्युंजय पाठक, महेश प्रसाद पाठक, एम. के.मिश्र, संतोष मिश्र, अमरीष पाठक, जीतेश मिश्र के अलावे महासंघ के कई अन्य पदाधिकारी-गण शामिल हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com