Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अमित शाह के आगमन पर हजारों की संख्या में जाएंगे कार्यकर्ता: अजय दूबे

अमित शाह के आगमन पर हजारों की संख्या में जाएंगे कार्यकर्ता: अजय दूबे

भाटपार रानी, देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी की खास खबर  । 
भाटपार रानी उपनगर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में 24 दिसम्बर को सलेमपुर में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई एवं जिम्मेवारी तय की गई रैली के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि 24 दिसंबर को सलेमपुर में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। उन्होंने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता सलेमपुर की रैली में शिरकत करें इसके लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की जरूरत है। श्री दुबे ने कहा कि  देश की जनता ने कभी सोचा भी नहीं था कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त होगा। लेकिन गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह ने चुटकी बजाकर जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का काम किया था जो अपने आप ऐतिहासिक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार शाही ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से बने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं उत्तर सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। आमजन से भाजपा के पक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए आग्रह करने की जरूरत है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अजय पांडेय ने किया। यहां प्रमुख रूप से रविंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मोदनवाल, अनिल शाही, संजय पटेल, सत्येंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सुरेश तिवारी, राजेश गुप्ता, गुड्डू गोस्वामी, विवेक सिंह कुशवाहा, जितेंद्र जायसवाल, गौतम प्रसाद, सूरजन शाह, जयप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनिल रावत उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ