Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दुनिया का सबसे महंगा शहर तेल अवीव

दुनिया का सबसे महंगा शहर तेल अवीव

लंदन। इजराइल का शहर तेल अवीव विश्व का सबसे महंगा शहर है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ओर से जारी आधिकारिक रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगा कर इस शहर ने पहली बार पहला स्थान हासिल किया है। बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर रहने की लागत को बढ़ा दिया है, जिसके चलते तेल अवीव जीवन यापन करने के लिए विश्व का सबसे महंगा शहर बन गया है। वल्र्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को अमेरिकी डॉलर में तुलना करके संकलित किया गया है। पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस सूची में ज्यूरिख तीसरे स्थान पर और हांगकांग पांचवे स्थान पर रहा। वहीं न्यूयॉर्क छठे स्थान पर जबकि जिनेवा सातवें स्थान पर रहा। आठवें स्थान पर कोपेनहैगेन, नौंवे पर लॉस एंजेलिस और दसवें पर जापान का ओसाका शहर रहा। पिछले साल पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से इस सूची में पहले स्थान पर थे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ