ब्राह्मण पर बयान
--:भारतका एक ब्राह्मण.
संजय कुमार मिश्र"अणु"
----------------------------------------
भारतीय समाज का,
जो है उज्जवल आदर्श।
निज स्वार्थ में लिपटे जन-
कर रहे बेवजह संघर्ष।।
जो पीढियों से सर्वस्व लूटा-
खुद रहा अकिंचन।
न कभी अभियाचना की-
देकर अपना आशीर्वचन।।
पग-पग पर जो समाज को-
देता रहा अपना ज्ञान।
इस धर्म प्राण भारत भूमि पर-
हो रहा उसीका ये अपमान।।
आज ब्राह्मणों का अपमान-
कर रहे हैं जवाबदेह लोग।
ये देश का दुर्भाग्य है-
जो दे रहे हैं विद्वेष का रोग।।
देवताओं की भूमि पर-
देवता का अपमान।
विद्वेष की राजनीति है-
ये मांझी का बयान।।
बोद्धिक समाज को चाहिए,
ऐसे लोगों को रोके।
समाज,राष्ट्र,धर्म के हित-
उसे दंडित करने को टोके।।
ब्राह्मणों को करना चाहिए,
आज उठकर कडा विरोध।
इससे आगे कुछ और कहे-
करवा दो उसको सत्य बोध।।
----------------------------------------
वलिदाद, अरवल(बिहार)८०४४०हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com