काकोरी कांड के शहीदों की याद में आयोजित हुआ कवि गोष्ठी
, बंगरा बाजार , भाटपार रानी, देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी की खास खबर
भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेन्द्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसम्बर को फांसी दी गई थी। रविवार की शाम भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के पड़री बाजार में एक कवि गोष्ठी आयोजित कर काकोरी कांड के शहीदों को उनकी शहादत दिवस पर याद किया गया। वहीं हाल ही में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित असामयिक मृत्यु के शिकार सभी सैन्य अधिकारियों को भी नमन किया गया। चिकित्सक , रचनाकार और पत्रकार डॉ वेद प्रकाश तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने बदलते परिवेश में कुछ तथाकथित लोगों पर दुख जताया जिनके द्वारा शहीदों के बलिदान को नजरअंदाज करते हुए उन पर हंसी उड़ाई जाती है । उन्होंनेे राष्ट्रगान की महत्ता और उसकेेे प्रोटोकॉल को विस्तार से समझाया । इस दौरान कवि मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना-मजबूत बनाओ प्यार भाईचारा वतनपरस्ती और अच्छी आदत को,जिंदगी में कभी न भूलना वीर सपूतों की शहादत को---पेश कर काकोरी कांड के शहीदों की वीरगाथा पर प्रकाश डाला।वहीं उन्होंने अपनी रचना- तमिलनाडु के कुन्नूर में ऐसा आफत आया,8 दिसम्बर 2021 को देश में मातम छाया---पेश कर भारतीय सैनिकों की वीरता का बखान किया। जियाउल्लाह अंसारी ने-शहीदों की लाशों से चन्दन सी महक आती है---पेश किया। रंगीला हिंदुस्तानी ने कविता के माध्यम से वीरों की शहादत पर राजनीति न करने की सलाह दी। विनीत मिश्र अंकित ने एक फौजी के दर्द पर गीत प्रस्तुत किया।इंजीनियर प्रमोद चौधरी ने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में लोकगायक सुबाष यादव,अब्दुल कलाम,मुस्ताक अहमद,साबिर अली,अरविंद मिश्र ने गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम देश के शहीदों के अत्यंत ऋणी हैं।अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि देश के जवान व शहीद क्रांतिकारी इतिहास के पन्नो में सदा अमर रहेंगें।संयोजक नन्दजी कुशवाहा व प्रमोद चौधरी ने आए हुए रचनाकारों व अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।यहां मुख्य रूप से सन्त वेदही शरण पांडेय,भृगुराशन सिंह,हासिम अंसारी,हरेराम यादव,भगवती शरण गुप्ता, अनिल सिंह,अली मुहम्मद,रमेश प्रसाद,मुकेश गुप्ता,बब्बन प्रसाद,शमशेर अली,विपिन मौर्य,सुबाष यादव,मानवेन्द्र यादव,पप्पू पासवान, संदीप सिंह,गोविंद आदि मौजूद रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com