पंजाब मंे केजरीवाल का पंच
(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
हमारे देश मंे लोकतंत्र जाति और धर्म की समानता का संदेश देता है और राजनीति इनको वोट बैंक बना रही है। पिछले लगभग तीन दशकों से दलितों को लेकर सियासी खींचतान मची है। दलितों के नेता कांशीराम को इस मामले मंे सबसे सफल कहा जा सकता है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को चार बार सरकार बनाने का अवसर उत्तर प्रदेश मंे मिला और कई राज्यों मंे उसका जनाधार है। पंजाब से सबसे पहली सफलता स्व. कांशीराम को मिली थी। इसीलिए इस बार पंजाब विधानसभा के चुनाव मंे दलित कार्ड खेला जा रहा है। कांग्रेस ने दलितों का प्रतिनिधित्व करने वाले चरण जीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है तो राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविन्द केजरीवाल ने भी दलितों के लिए पांच आश्वासन दिये हैं। दिल्ली की तरह पंजाब मंे भी शिक्षा को वे अपनी पार्टी की प्रमुख उपलब्धि मानते हैं। कांग्रेस से बाहर हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आम आदमी पाटी के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आपने 117 मंे से 20 सीटें जीती थीं और मुख्य विपक्षी दल का दर्जा पाया। आपने 2014 मंे यहां से 4 सांसद पाये थे लेकिन 2019 मंे सिर्फ एक सांसद मिल पाया।
आम आदमी पार्टी ने गत 10 दिसम्बर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले 10 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है, अब तक पार्टी ने कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। 30 उम्मीदवारों की इस दूसरी सूची में जिन्हें दोबारा टिकट मिला है उनमें डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदित सिंह सेखों, जीवन सिंह संगोवल और हरभजन सिंह शामिल हैं। आप पार्टी ने इस सूची को ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब बदलाव के लिए तैयार रहे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अनुसूचित जाति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारी पार्टियों और नेताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों का केवल इस्तेमाल किया है और उन्हें कभी गरीबी रेखा से उठने नहीं दिया। उन्होंने गरीबी को दूर करने में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे, गरीब बच्चे ऐसी ही शिक्षा प्राप्त करेंगे। एससी भाईचारे के बच्चों को मुफ्त व बेहतरीन शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा अगर कोचिंग लेना चाहेगा तो पंजाब में उनकी सरकार आने के बाद इसका खर्च सरकार उठाएगी। एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए विदेश जाएगा तो उसका पूरा खर्चा पंजाब सरकार देगी। एससी परिवार का कोई भी बीमार होगा तो उसके इलाज पर जो खर्च होगा सब पंजाब सरकार देगी और एससी परिवार की 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने अकाउंट में 1000 रुपए मिलेंगे।
पंजाब दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां अनुसूचित जाति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगता है आजादी के बाद से आज तक 75 साल में सारी पार्टियों ने सारे नेताओं ने अनुसूचित जाति के भाईयों का इस्तेमाल किया। उन्होंने जानबूझकर इन लोगों को पिछड़ा रखा और गरीब रखा।
केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने 64 विषय पर डिग्री हासिल की, यहां लोगों की एक विषय पर डिग्री हासिल करने में हालत खराब हो जाती है। डॉक्टर आंबेडकर ने एक ही बात कही थी कि अगर अपने समाज को पिछड़ेपन से हटाना है, गरीबी दूर करनी है अपने समाज को हक दिलाना है तो अच्छी शिक्षा दो। अगर हमारे बच्चे पढ़ लिख गए तो गरीबी दूर होगी और इन सब के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, 75 सालों में इन नेताओं ने इन पार्टियों ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया। इन लोगों ने शिक्षा का जानबूझकर बेड़ा गर्क किया है। इन्होंने जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब रखा ताकि गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चे पढ़ ना सके। यह वर्ग कभी भी अपना हक लिख ना सके और बराबरी में खड़ा ना हो सके। कुछ दिन पहले हमने पंजाब के स्कूलों की बात की पंजाब के शिक्षा प्रगट सिंह और मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा पंजाब के स्कूलों को सुधारने की कोई जरूरत नहीं है। इन लोगों को आपके स्कूल सुधारने की कोई मंशा नहीं है। वह आपके स्कूल ऐसे ही रखेंगे।
केजरीवाल ने कहा, अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे। गरीबों के बच्चे ऐसी ही गंदी शिक्षा पाते रहेंगे। जैसे 75 साल हमारे बच्चों को पिछड़ा रखा वैसे आने वाले 5 साल में इनकी मंशा ऐसी है, प्रगट सिंह और चन्नी साहब अनपढ़ रखेंगे। आप नेता ने कहा, चन्नी सरकार में एससी भाइयों के साथ फिर से धोखा हो रहा है। अमरिंदर सिंह पिछली बार एक कार्ड लेकर आए थे। कहा था हमारी सरकार आएगी तो हम आपको नौकरी देंगे। आज पंजाब में लोग कार्ड लेकर घूम रहे हैं। चन्नी ने आने के बाद 5-5 मंजिलों के प्लॉट के फॉर्म भरा दिए। लाखों लोगों ने फॉर्म भर दिए लेकिन एक भी आदमी को प्लॉट नहीं मिला। चुनाव से पहले इनका यह हाल है। इनकी मंशा खराब है, इनकी नियत खराब है।
केजरीवाल ने कहा, मैं चन्नी साहब को कहता हूं या आप लोगों को प्लॉट दे दो या हमारी सरकार आने के बाद हम इन्हें देंगे। इसी तरह सरकारी नौकरियों के मामले में चन्नी साहब ने कहा था कि हमने 36 हजार लोगों को पक्के कर दिए। टीचर से लेकर ग्रुप फोर तक के कर्मचारियों को, लेकिन हकीकत ये है कि एक भी आदमी को पक्का नहीं किया गया। इनके झूठ के झांसे में मत आइए।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बता दो पूरे देश में कोई भी ऐसी सरकार हो, जिन्होंने अपने एससी भाइयों की मौत पर एक करोड़ का चेक दिया हो? मैंने दिया है। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में दमखम से उतरने के साथ नई सियासी पारी शुरू करने का संकेत दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद किंगमेकर बनने पर दोबारा कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर कैप्टन कहते हैं, मैंने 42 साल कांग्रेस को सेवाएं दीं। मुझे हटाना तो साफ बता देते, मैं थोड़ी भी देर नहीं लगाता। मेरा बस चला तो कतई समर्थन नहीं दूंगा। कैप्टन ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में पंजाब मंे त्रिकोणात्मक मुकाबला
होगा। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com