Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महाराष्ट्र में सरकार में टकराव

महाराष्ट्र में सरकार में टकराव

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

कांग्रेस के सामने अजीब-अजीब समस्याएं आती हैं। राजस्थान में राहुल गांधी हिन्दू और हिन्दुत्ववादी के विवाद में ट्रोल हो रहे हैं तो महाराष्ट्र में उनकी सरकार होते हुए रैली की इजाजत नहीं मल रही है। कांग्रेस 18 दिसम्बर को मुंबई में रैली करना चाहती है जबकि राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा है कि राज्य में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रान का संक्रमण बढ़ रहा है। इसके चलते मुंबई में रैली का अनुमति देना उचित नहीं है। मुंबई में 14 दिसम्बर को ओमिक्रान से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गयी थी जो उस समय देश में सबसे बड़ी संख्या थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता कहते हैं कि 18 दिसम्बर पार्टी का स्थापना दिवस है और उस दिन रैली करना हमारा अधिकार है। इस मामले को लेकर कांग्रेस हाईकोर्ट तक पहुंच गयी लेकिन समय की नजाकत को भांपते हुए अपनी याचिका वापस ले ली है।

महाराष्ट्र में नागपुर सीट के लिए 10 दिसंबर को हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जीत दर्ज की है। बावनकुले का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र भोयर से था। भोयर पूर्व में चार बार के भाजपा पार्षद रहे हैं और उन्होंने हाल में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। मिली जानकारी के अनुसार 549 मतों को वैध घोषित किया गया है। पहली वरीयता के मतों की गिनती में चंद्रशेखर बावनकुले 362 मतों से आगे रहे वहीं मंगेश देशमुख को 186 मत मिले हैं। एक सौ इक्यावन सदस्यीय नागपुर नगर निगम में भाजपा के पास भोयर को छोड़कर 107 सीटें हैं। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में डाले गए मतों की गणना में भी कांग्रेस पिछड़ रही। चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। विधान परिषद चुनाव 10 दिसंबर को कराए गए थे। राज्य के 25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। इनमें कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के सात और जनता दल (सेक्यूलर) के चार विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल हैं। भाजपा ने अधिकतम सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, उसे बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 13 सीटें जीतने की जरूरत है। हाल के विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला भी होगा।

इस तरह की परेशानियां झेल रही कांग्रेस को महाराष्ट्र में अपनी सरकार होते हुए भी रैली की अनुमति नहीं मिल रही है। मुंबई कांग्रेस ने 14 दिसम्बर को शहर के शिवाजी पार्क में पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा 28 दिसंबर को संबोधित की जाने वाली एक रैली की अनुमति नहीं देने के लिए स्थानीय निकाय और पुलिस के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। आवेदन दायर करने वाले राज्य इकाई के अध्यक्ष भाई जगताप ने मांग की है कि अदालत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दे। कांग्रेस ने मजबूरन याचिका वापस ले ली है।

कांग्रेस राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार की सहयोगी पार्टी है। उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने कहा था कि अगर कोविड-19 के ओमिक्रॉन संस्करण के मामले बढ़ते रहे, तो सरकार को आगामी रैली की अनुमति देने के बारे में सोचना होगा। कोर्ट में दायर याचिका में जगताप ने कहा था कि अक्टूबर 2021 में राज्य सरकार को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी को सभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने कहा, “हमें समझ नहीं आ रहा है कि हमें अनुमति क्यों नहीं दी जाती है? अगर वे कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं तो हमने उन्हें अपने पत्र में पहले ही बता दिया है कि हम दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। चूंकि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए हमें अनुमति के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।” याचिका में उच्च न्यायालय से राज्य सरकार को जनसभा आयोजित करने और मध्य मुंबई के विशाल मैदान के एक हिस्से पर एक अस्थायी मंच बनाने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जगताप के वकील प्रदीप थोराट ने कहा कि पार्टी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक जनसभा आयोजित करने के लिए 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शिवाजी पार्क मैदान का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। याचिका में कहा गया है कि 28 दिसंबर कांग्रेस के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह पार्टी का स्थापना दिवस है। कांग्रेस को बाद में समझ में आ गया कि कोरोना महामारी के सामने सभी आयोजन बौने पड़ जाते हैं। इसलिए कांग्रेस ने अपनी याचिका वापस ले ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिसम्बर को यह जानकारी दी। इसके साथ ही पश्चिमी राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है, जो देश में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पुणे और लातूर में एक-एक मरीज का पता चला है। एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया, “महाराष्ट्र में दो नए ओमिक्रॉन वेरिएंट मामलों का पता चला है। एक मामला लातूर में और दूसरा पुणे में पाया गया। ताजा मामलों के साथ राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है।” दो नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 40 पहुंच गई है। महाराष्ट्र के अलावा, पांच राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और चंडीगढ़) में ओमिक्रॉन के मरीज पाए गए हैं, जबकि राजस्थान से नौ संक्रमणों की सूचना मिली है, कर्नाटक और गुजरात में तीन-तीन, इसके बाद दिल्ली में दो मामले सामने आए हैं। केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट कई बार उत्परिवर्तन का नतीजा है। कोविड के अधिक संक्रामक स्वरूप बी.1.1.1.529 के बारे में पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन को सूचित किया गया था। इसके बाद बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग, इजरायल, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, जापान, जर्मनी और फ्रांस सहित कई देशों में भी इसकी पहचान की गई है। ओमिक्रॉन को कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों में सबसे खतरनाक माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को इसे ‘चिंताजनक’ स्वरूप बताते हुए ओमिक्रॉन नाम दिया। ‘चिंताजनक स्वरूप’ डब्ल्यूएचओ की कोरोना वायरस के ज्यादा खतरनाक स्वरूपों की शीर्ष श्रेणी है। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ