केजरीवाल: भाजपा से सीधा मुकाबला

केजरीवाल: भाजपा से सीधा मुकाबला

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
आम आदमी पार्टी (आप) इस बार भाजपा के उस चक्रव्यूह को तोड़ना चाहती है जिसको तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए श्रीमती शीला दीक्षित नहीं तोड़ पायीं और तीन बार मुख्यमंत्री बनकर अरविन्द केजरीवाल भी नहीं तोड़ पाये। यह चक्रव्यूह है दिल्ली महानगर निगम परिषद (एमसीडी) जिसको भाजपा ने लगभग अभेद्य बना दिया है। अगले साल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली मंे सदस्यता महाअभियान की शुरुआत कर दी है। इस महाअभियान मंे पचास लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा को सीधी टक्कर दो ही नेताओं ने दी है। पश्चिम बंगाल मंे ममता बनर्जी ने और दिल्ली मंे अरविन्द केजरीवाल ने। दिल्ली मंे सभी सांसद भाजपा के हैं और एमसीडी भी भगवा रंग मंे रंगी है लेकिन विधानसभा मंे 70 विधायकों मंे सिर्फ 8 भाजपा को मिल पाये हैं, बाकी सभी आम आदमी पार्टी को मिले हैं। केजरीवाल का भाजपा से यह सीधा मुकाबला 2024 के आम चुनाव की भूमिका भी तैयार करेगा।
दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी दंगल में उतर गई है। इसको लेकर अब दिल्लीभर में बड़े स्तर पर सदस्यता महाअभियान की शुरूआत की जा रही है। आज से शुरू किए जा रहे इस महाअभियान को एमसीडी में बदलाव के लिए चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इस महाअभियान की शुरूआत की है।
गोपाल राय ने कहा कि सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की गई है। दिल्ली के अंदर शुरू महाअभियान को एमसीडी में बदलाव के लिए चलाया जा रहा है। लोगों को आप पार्टी का सदस्य बनाने का महाअभियान बदलाव का महाअभियान होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेंकने का महाअभियान है। प्रदेश संयोजक राय ने कहा कि जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी, तो साफ किया कि जो काम करने आये हैं वो अगर नहीं कर सकते तो अपनी सरकार छोड़ दी। दोबारा हमने सरकार बनाई। लेकिन पहली बार 5 साल सरकार चलाने के बाद सीएम ने कहा कि काम किया है तो वोट दो वरना मत दो। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें एक ऐसी पार्टी है जिसका सीएम कहता है कि काम किया है तो वोट देना। और दूसरी तरफ ऐसी पार्टी है जो अहंकार में डूबी है। आज देश के प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। और एक सीएम है जो सीना चैड़ा करके कहता है कि काम किया है तो वोट देना। राय ने यह भी कहा कि कोरोना के कहर में पहला सीएम है जिसे चिंता इस बात की बिजली का बिल, पानी, महिलाएं को यात्रा जो सुविधाएं मिलती है वो बन्द न हो जाएं। कोरोना संकट में 10 लाख लोगों का रोजाना खाना बनाता था। अब कैमरा हर जगह लगेगा। सीएम को महिलाओं की सुरक्षा की चिंता है। दूसरे राज्य और देशों से जो लोग दिल्ली आते हैं उनको भाजपा शासित एमसीडी ने 15 साल में 2 गिफ्ट दिए हैं। इनमें एक कूड़े के पहाड़ और दूसरा हर गली में वसूली का धंधा शुरू किया, शामिल हैं।
गोपाल राय ने बताया कि एक बूथ पर तीन दिन बीताने होंगे। 300 सदस्य एक बूथ पर बनाने हैं। पूरे दिल्ली से 50 लाख लोगों को आप पार्टी से जोड़ना है। एमसीडी को बेचने का अभियान बीजेपी चला रही है। एमसीडी में नई सरकार बनाने की तैयारी करनी है। लेकिन सड़कों पर भी भाजपा के करप्शन के खिलाफ मोर्चा खोलना है। अब दिल्ली विधानसभा की तरह ही एमसीडी में भी प्रचण्ड बहुमत से बदलाव लाने की जरूरत है। इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर काम करेंगे और आम लोगों के बीच जाएंगे। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कहते हैं कि पार्टी का विशेष अभियान घर-घर जाकर शुरू होने जा रहा है। हमने एक पार्टी नहीं बनाई एक आंदोलन है। देश की राजनीति को बदलना हमारा लक्ष्य है। आम आदमी पार्टी सरकार ने पहली बार लाल बत्ती का कल्चर खत्म किया है। इसके बाद देश की सबसे सशक्त पार्टी भाजपा को याद आया हमें भी करना चाहिए। देश में राजनीति के तौर तरीके को बदलना है। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी वाले घबरा गए हैं। कोई नहीं बता सकता कि 5 साल में 5 स्कूलों में भी क्या काम हुआ है। चाहे यूपी, उत्तराखण्ड, पंजाब लेकिन कहीं कुछ भी नहीं हुआ है। लेकिन अब जान गए हैं कि इन राज्यों में स्कूल कैसे हैं, अब पोल खुल गई
है। दिल्ली में स्कूल की बिल्डिंग ही नहीं बल्कि बच्चों का भविष्य चमक रहा है।
अब दूसरा काम है कि देश को एक नई दिशा देनी है। देश को लेकर सपना है। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा की एमसीडी को हटाना है। एमसीडी में आप पार्टी को सत्ता में लाने का लक्ष्य है। आज हम सबके सामने चुनौती है। उन्होंने कहा कि देश को विजन देना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो आम आदमी पार्टी है और दूसरी तरफ भ्रष्ट और साम्प्रदायिक ताकते हैं। उन्होंने तीसरी बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को आप पार्टी नहीं आंदोलन देकर जाना है। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि आप नम्बर पर कॉल करके पार्टी से जुड़ें और इस आंदोलन का हिस्सा बनें।
दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर नेताओं का एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है लेकिन एक पार्टी दूसरी पार्टी में विलय कर चुनाव लड़ने की रणनीति भी तैयार करने लगी हैं। राजनीतिक पार्टी, नेशनल लोक कल्याण पार्टी ने आगामी एमसीडी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले उसने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और उसमें पार्टी के विलय की घोषणा भी की है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया। इस मौके पर नेशनल लोक कल्याण पार्टी के प्रेसिडेंट सरदार इंद्रप्रीत सिंह एवं एनसीपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने दोनों पार्टियों का ऐलान करते हुए आगामी योजना के बारे में जानकारी दी।
केजरीवाल कहते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करने वाले शहीद कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को दिल्ली सरकार की ओर से एक करोड़ी की मुआवजा राशि दी गयी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए अपनी जान गंवाने वाले ईस्ट एमसीडी की सफाईकर्मी सुनीता के परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी सौंपा। कोरोना योद्धा सुनीता का कोविड-19 के दौरान लोगों की सेवा करते हुए कोरोना होने से 15 मई, 2020 को निधन हो गया था। वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अजीत नगर इलाके में अपनी सेवाएं दे रही थीं। सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि दिल्ली सरकार कोविड के दौरान लोगों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमित होने से अपनी जान गंवाने वाले 18 कोरोना वॉरियर्स के परिवार को अब तक एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दे चुकी है। इसमें दो सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं जिनको सरकार की ओर से एक-एक करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में केवल दिल्ली सरकार ने ऐसा किया है। इस प्रकार अरविन्द केजरीवाल अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाकर एमसीडी मंे भाजपा का मुकाबला करेंगे। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ