21 दिसम्बर 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
21 दिसम्बर 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया दिन 12:57:06
🔅 नक्षत्र पुनर्वसु रात्रि 08:59:02
🔅 करण :
गर 14:56:23
वणिज 27:58:17
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग ब्रह्म 11:35:38
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:47:40
🔅 चन्द्रोदय 19:15:00
🔅 चन्द्र राशि मिथुन - 15:47:08 तक
🔅 सूर्यास्त 17:13:35
🔅 चन्द्रास्त 08:54:00
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 10:19:11
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष
🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:58:19 - 12:39:36
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:13:12 - 09:54:29
🔅 कंटक 07:50:38 - 08:31:55
🔅 यमघण्ट 10:35:46 - 11:17:02
🔅 राहु काल 14:53:45 - 16:11:09
🔅 कुलिक 13:20:53 - 14:02:10
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:13:12 - 09:54:29
🔅 यमगण्ड 09:44:09 - 11:01:33
🔅 गुलिक काल 12:18:57 - 13:36:21
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
🌹विशेष ~ भद्रा रात्रि 01:41:22 उपरान्त। 🌹
पं.प्रेम सागर पाण्डेय्
21 दिसम्बर 2021, मंगलवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। मायके से लाभ और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेंट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
वृषभ (Tauras): अनेक प्रकार की चिंता सताएगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे जिससे घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। खर्च भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमी खड़ी न हों इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख मिलेगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज का दिन आप के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि होगी। पदोन्नति की संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन-संपत्ति और मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेंगे और स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। कर्मनिष्ठ होकर हाथ आए काम को पूरा करने का प्रयास करें। आपका व्यवहार न्याय के अनुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य मध्यम रहेगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज वाणी पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध और आवेश में वृद्धि न हो इसका भी ध्यान रखें। परिवार और स्नेहीजनों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवतः प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे और प्रेम सम्बंधों की वजह से आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों और वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी और दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से मेल-मिलाप और आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलेगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न होने की सलाह देते हुए यह सूचित करते हैं कि क्रोध पर संयम रखिएगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
मकर (Capricorn): आज का दिन अशुभ बताते हुए कहते हैं कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है। शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। पानी से दूर रहें। धन हानि और अपयश का योग है।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): चिंता के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आज जिह्वा पर संयम न रखने से लड़ाई-झगड़े की संभावना बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com