बाइडन व कमला हैरिस के बीच दरार
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच रिश्तों में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा यह भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति एक नए उपराष्ट्रपति का चयन करने और कमला को पिछले दरवाजे से सर्वोच्च न्यायालय भेजने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस में चल रहे इस तनाव की ओर इशारा किया गया है। सीएनएन ने एक चैंकाने वाली रिपोर्ट में दावा किया है कि वेस्ट विंग के प्रमुख कर्मचारियों ने मोटे तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके सहयोगियों के निर्देशों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके ऐसा करने के पीछे जो वजह बताई जा रही है कि वक्त की कमी, विशेष रूप से ऐसे समय जब राष्ट्रपति जो बाइडन को विधायी और राजनीतिक चिंताओं का तेजी से सामना करना पड़ रहा है।
कमला हैरिस के लगभग तीन दर्जन पूर्व और वर्तमान सहयोगियों, प्रशासन के अधिकारियों, डेमोक्रेटिक नेताओं, डोनर्स और बाहरी सलाहकारों के इंटरव्यू में व्हाइट हाउस के अंदर एक जटिल वास्तविकता को उजागर किया है। उपराष्ट्रपति से संबंधित कई लोग इस बात से नाराज हैं कि उन्हें पर्याप्त रूप से तैयार या तैनात नहीं किया जा रहा है और इसके बजाय उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने खुद कई बार कहा है कि वह राजनीतिक रूप से जो करने में सक्षम हैं, उसमें वह विवश महसूस करती हैं। तो फिर सवाल उठता है कि व्हाइट हाउस में चल क्या रहा है? जो बाइडन के पहले सात महीनों में उन्हें लोकप्रियता से संबंधित कोई समस्या नहीं थी। वह बराक ओबामा की शुरुआत के 60 फीसदी के स्तर तक भी इसका लाभ नहीं ले पाए। लेकिन वह डोनाल्ड ट्रंप से इस मामले में ऊपर रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com