दिल से कब आह निकलेगी?
दिल से कब आह निकलेगी, सोच रहा हूं,
अपनों के गम पर भी चुप्पी, सोच रहा हूं।
बहन बेटियों की अस्मत, सरे राह रौंदी जाती,
क्या मजबूरी बेबस दिखने की, सोच रहा हूं।
छिपे हुए गद्दार देश में, भेष बदलकर,
नेता का परिवेश देश में, भेष बदलकर।
कभी ओढ़ते खाल भेड की, फिरें भेड़िए,
धर्म के ठेकेदार देश में, भेष बदलकर।
कब जागेंगे जाग जाग कर सोने वाले,
कब जागेंगे बात बात पर रोने वाले।
मेरी खामोशी पर मुखर तंज कसते हैं,
कब जागेंगे रात रात भर जगने वाले।
कायरता या सहिष्णुता, सोच रहा हूं,
समर प्रांगण गीता सार, सोच रहा हूं।
एक हाथ में शस्त्र, एक में शास्त्र पढा,
राम कृष्ण ने संदेश दिया, सोच रहा हूं।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com