Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के विवाह में सहयोग

ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के विवाह में सहयोग

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, गोरखपुर के संयुक्त प्रयास से संगठन के माध्यम से आह्वान करने पर समाज के उदारमना सहयोगी स्वजनों ने मानवता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर समाज के एक अत्यंत निर्धन जरूरतमंद परिवार की दो कन्याओं के विवाह में हरसंभव सहयोग करने का बीड़ा उठाया। देश-प्रदेश के सुहृद बंधुओं ने इस आह्वान पर धनधान्य, गृहस्थी के उपयोगी उपहार आदि प्रदान कर विवाह सकुशल संपन्न कराने में भरपूर सहयोग प्रेषित कर कन्या के विवाहोपरांत सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगल कामनाएं की। संस्था के अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय जी के अशोक नगर, बशारतपुर स्थित आवास पर समस्त देय सामग्री एकत्रित कर उक्त दोनों कन्याओं की माता को संस्था के पदाधिकारियों व सहयोगी बंधुओं के उपस्थिति में सौंपा गया। महामंत्री अमरनाथ मिश्र, संगठन मंत्री अनन्त मिश्र, संयुक्त मंत्री रजनीश मिश्र के साथ ही समाजसेविका श्रीमती कुमुद त्रिपाठी व समाजबंधु श्री अवधेश पाण्डेय, रामेश्वर दयाल मिश्र, राजेंद्र मिश्र, राजेश त्रिपाठी आदि ने भी अपनी सशक्त सहभागिता व गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ