Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सच का स्थान कभी झूठ नहीं ले सकता!

सच का स्थान कभी झूठ नहीं ले सकता!

सच को कभी नहीं दबाया जा सकता है। इसे चरितार्थ किया है बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद ने। शिव मंदिर, गोसाई कटरा, फुलौड़ी गंज के नाम से मशहूर की गायब संचिका को न्यास पार्षद ने पुनः खोल कर संबंधित धर्मकंटकों (असमाजिक तत्व) को नोटिस जारी कर 6जनवरी 2022को साक्ष्य के साथ न्यास पर्षद में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
ज्ञात हो कि इस सार्वजनिक मंदिर को हिन्दू समाज के समाजकंटकों ने अपने कब्जे में ले आम लोगों की नजर से दूर कर रखा है। वर्तमान में बिहार सरकार मठ, मंदिरों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए सक्रिय हो उठी है जिसके उपरांत उम्मीद की किरण दिखती है।
मालूम हो कि शिव मंदिर, गोसाई कटरा, थाना चौक की जमीन पर ही भगवती लक्ष्मी बाजार, हेम प्लाजा सह जनता होटल बना है। इससे लाखों रूपये महीनों की आमदनी होती है और दूसरी ओर जमीन के मालिक श्री शिव भगवान अपनी बदहाली पर मंदिर सहित नजरबंद हो आंसू बहा रहें हैं।

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने बयान जारी कर मठ, मंदिरों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के बिहार सरकार के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के इस पहल का भी स्वागत किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ