Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित कर दिया गया है। यहां अब तक का सबसे अधिक स्मॉग स्तर रिकॉर्ड हुआ है। यहां सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 700 से ऊपर चला गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक्यूआई के बारे में गुरुवार तक की जानकारी दी गई है। इसमें गुरुवार 12 बजे के बाद लाहौर का एक्यूआई 700 से अधिक हो गया था, वहीं विभिन्न स्थानों में एक्यूआई 500 से अधिक था। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने समा टीवी के हवाले से दी है। पिछले साल भी दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में पाकिस्तान का लाहौर पहला स्थान पर रहा था।
पाकिस्तान की अदालतों में भी शुक्रवार को पर्यावरण प्रदूषण के मामले छाए रहे। लाहौर हाई कोर्ट में शुक्रवार को पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित एक मामले की सुनवाई हुई। हाई कोर्ट जज ने कहा कि अधिकारियों ने प्रदूषण को रोकने के संबंध में कोई उपाय नहीं किए हैं।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ