यूरोप बना कोरोना महामारी का केन्द्र
नई दिल्ली। कोरोना महामारी एक बार फिर से पैर पसार रही है और यूरोप इस महामारी का केंद्र बन गया है। यूरोपिय यूनियन के कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते केसों की वजह से लॉकडाउन की आशंका बढ़ने लगी है। इन देशों में स्थानीय सरकारें क्रिसमस तक फिर से लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर विचार कर रही है। साथ ही इस बात पर बहस हो रही है कि क्या सिर्फ अकेले वैक्सीन की मदद से कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है। सर्दियों में फ्लू के मौसम से पहले हुए टीकाकरण के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।
यूरोपियन इकॉनोमिक एरिया, जिसमें यूरोपीय यूनियन, आइसलैंड और नॉर्वे शामिल हैं, यहां करीब 65 फीसद आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं लेकिन हाल के महीनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार में कमी आई है। 27 सदस्यीय यूरोपियन यूनियन के 10 देशों में कोविड-19 महामारी को लेकर हालात चिंताजनक है। ब्लॉक डिसिजीज एजेंसी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिसीज द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, इस्टोनिया, ग्रीस, हंगरी, नीदरलैंड, पौलेंड और स्लोवेनिया में स्थिति बेहद खराब है। नीदरलैंड में 3 सप्ताह के आंशिक लॉकडाउन के दौरान बार और रेस्टोरेंट अब जल्दी बंद होंगे, साथ ही खेलकूद से जुड़े आयोजन बिना दर्शकों के आयोजित होंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार तक होने की संभावना है। इसी प्रकार पश्चिम यूरोप में गर्मियों के बाद यह पहली बार होगा जब लॉकडाउन लगेगा। जर्मनी में शनिवार से कोविड-19 टेस्ट फिर से शुरू हो गये। शुक्रवार को कार्यकारी हेल्थ मिनिस्टर जेन्स स्पाहन ने यह बात कही। इसके लिए जर्मनी में कानूनी ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी, जो कि मार्च तक जारी रहेगी।
ऑस्ट्रिया की सरकार भी उन लोगों पर लॉकडाउन लागू कर सकती है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। शुक्रवार को चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने इस बात की जानकारी दी।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com