तेरी यादों के खुशबू से
तेरी यादों के खुशबू से, तर होती है मेरी शामें।
कुछ हसरतें, हल्की आहटे, इन्तज़ार में बीतती हैं मेरी शामे।।
फर्क नहीं पड़ता,क्या सोचता है जमाना।
तेरे सानिध्य में खुशनुमा हो जाती हैं मेरी शामें।।
बहुत कुछ अनकहा उबल रहा हृदय में मेरे।
तोडो रूढ़ियों को तो, महक उठेंगी मेरी शामें।।
इल्ज़ाम नहीं दूंगी,ना कहूंगी तुझे पत्थर दिल।
सपनों के इन्द्रधनुष में डूबती उतराती मेरी शामें।।
जाते जाते संध्या निखर कर आयी देहरी पर।
क्षितिज की उदास आखें देख तड़प उठी मेरी शामें।।
सुषमा सिंह
औरंगाबाद
---------------------
( सर्वाधिकार सुरक्षित एवं मौलिक)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com