Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस एंव विश्व विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर एक परिषद प्रतिनिधि संगोष्ठी आयोजित किया गया

एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस एंव विश्व विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर एक परिषद प्रतिनिधि संगोष्ठी आयोजित किया गया

दिनांक 17 नवंबर 2021 रोज-बुधवार समय-1बजे पटना के गांधी मैदान स्थित ए. एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट ( सोशल स्टडीज) में एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस एंव विश्व विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर एक परिषद प्रतिनिधि संगोष्ठी आयोजित किया गया है । जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्याम रजक एंव संचालन डॉ. सुमन्त राव ने किया। इस संगोष्ठी में अर्थशास्त्री प्रो डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झंडा, बैनर जिंदाबाद मुर्दाबाद की राजनीति से छात्र-युवा को दूर रहना चाहिए। वर्तमान समय के छात्र नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर आंदोलन करते है । पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि छात्र -युवा को विचार धारा की राजनीति करना चाहिए बिना विचारधारा की राजनीति से देश का लोकतंत्र मजबूत नही हो सकता है । हर माह संगोष्ठी के माध्यम से ही नैतिक क्षमता विकसित हो सकता है । छात्र युवा को राजनीति जैसे मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज के इस संगोष्ठी में निदेशक सह प्रवक्ता डॉ. सुमंत राव, निदेशक नेहा यादव, प्रदेश अध्यक्ष चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तिवारी पटना प्रमंडल परिषद से विक्रांत जायसवाल, एडवोकेट संतोष कुमार, सचिव नीतीश कुमार, सुधीर कुमार, तिरहुत प्रमंडल परिषद के आलोक कुमार , सुंदरम सिंह, अभिषेक यादव, अजय यादव, कोशी प्रमंडल परिषद से संतोष कुमार सेठी, संजीव सिंह, मगध प्रमंडल परिषद से राज दयाल झारखंड राज्य परिषद के शशिकांत चौधरी समेत कई अधिवक्ता, प्रोफेसर, डॉक्टर, पत्रकार, शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ