आज 18 नवम्बर 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
श्री गणेशाय नम: !!
18 नवम्बर 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि चतुर्दशी दिन 11:34:12
🔅 नक्षत्र भरणी रात्रि 01:38:10
🔅 करण :
वणिज 12:02:50
विष्टि 25:14:27
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वरियान 26:57:22
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:38:51
🔅 चन्द्रोदय 16:53:59
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 17:22:46
🔅 चन्द्रास्त 30:32:00
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 10:40:46
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:44:42 - 12:27:25
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:19:16 - 11:01:59
14:35:34 - 15:18:17
🔅 कंटक 14:35:34 - 15:18:17
🔅 यमघण्ट 07:28:24 - 08:11:07
🔅 राहु काल 13:26:09 - 14:46:15
🔅 कुलिक 10:19:16 - 11:01:59
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:01:00 - 16:43:43
🔅 यमगण्ड 06:45:41 - 08:05:46
🔅 गुलिक काल 09:25:52 - 10:45:58
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
🌹विशेष ~ व्रत का पूर्णिमा, श्रीकाशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस, चौमासी चौदस (जैन)। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय्
18 नवम्बर 2021, गुरूवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश के लिए ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णय शक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य भी सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कर्क (Cancer): भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखें। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी होगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की सलाह है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान और जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखें। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 1
वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में न फंसें। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): मानसिक रूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें। हानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में दर्द हो सकता है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। संपत्ति विषयक कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्यों का आयोजन करेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): मानसिक रूप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पडेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्य के आज योग हैं।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com